
Starc’s stormy bowling against Bangladesh: 5 wickets taken in 22 balls
Bangladesh के खिलाफ Australian Player स्टार्क की तूफानी बॉलिंग: 22 गेंदों में लिए 5 विकेट
– डेल स्टेन को पीछे छोड़ा
चंडीगढ,22 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच मैके में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने गेंद से कहर बरपाया है। cricket
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। स्टार्क ने इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया। मिचेल स्टार्क की खतरनाक बॉलिंग का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ़ 22 गेंदों में अपना पंजा (5 विकेट) खोला।
मैके में अपने पांच विकेट लेने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज़ डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 440 विकेट हो गए हैं। वहीं, अगर डेल स्टेन की बात करें तो उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टार्क ने मैच की पहली ही बॉल पर शादमान इस्लाम को आउट किया। यह चौथी बार है जब स्टार्क ने मैच की पहली ही बॉल पर विकेट लिया है। इसके बाद उन्होंने लगातार बॉल पर तनजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शान्तो को आउट किया। इसके बाद स्टार्क ने मोमिनुल हक और लिटन दास को भी पवेलियन भेजा। इस तरह उन्होंने सिर्फ 22 बॉल में 5 विकेट पूरे किए।
स्टार्क ने करीब 42 मिनट में अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है। बाद में उन्होंने शोरीफुल इस्लाम को आउट करके अपना छठा विकेट भी हासिल किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















