श्रीलंका ए के हाथों इंडिया ए को सुपर ओवर में देखना पड़ा हार का मुंह
सुपर ओवर में पलटा मैच
सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद हुई बहस
चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता) श्रीलंका ए टीम ने सोमवार को भारतीय ए टीम को सुपर ओवर में 7 रन से शिकस्त दी। ट्राई सीरीज में भारत की यह बैक टू बैक हार है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए टीम भी इसी आंकड़े को छू सकी। ऐसे में नतीजा सुपर ओवर से निकला। सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम 9 रन ही बन सकी। हार की बाद भी तिलक वर्मा ने भारतीय प्लेयर्स की तारीफ की। Cricket News
मैच के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से बहस हो गई और इसी दौरान उन्होंने हलंबागे को धक्का भी दे दिया। श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
इससे पहले, सोमवार को मुकाबला टाई हो गया। भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए भी 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। India a vs Srilanka a tri series-2026
भारत-ए ने बनाए 265 रन
टॉस जीतकर श्रीलंका-ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए, लेकिन साहन अराचिगे ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। गायकवाड़ 42 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा 32 गेंदों में 23 रन ही बना सके। मध्यक्रम में आयुष बदोनी (15) और निशांत सिंधु (6) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अनुकूल रॉय ने 8 रन का योगदान दिया। हालांकि, निचले क्रम में विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए की वापसी कराई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, विप्रज निगम ने 49 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 रन बनाए। इन पारियों के दम पर भारत-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। श्रीलंका-ए की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि साहन अराचिगे, कुगथास और वानुजा सहान को एक-एक सफलता मिली।
टाई होने के बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत-ए के सामने 17 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत-ए की टीम दबाव में बिखर गई और सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में छह रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंका-ए ने तीन अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं, भारत-ए को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























