
वॉर 2` का पहला गाना आवन जावन हुआ रिलीज
ऋतिक रोशन और कियारा पहली बार साथ आ रहे हैं स्क्रीन पर नजर
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) यशराज फिल्म्स ने इस हफ्ते अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवन जावन’ रिलीज कर दिया है। इस रोमांटिक और ग्रूवी सॉन्ग में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पहली बार साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। गाने को खूबसूरत लोकेशनों पर इटली में शूट किया गया है, और इसमें दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर गाने की एक स्टिल शेयर करते हुए बताया कि ‘आवन जावन’ को बनाना वॉर 2 की सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने लिखा, प्रीतम दादा, अमिताभ (भट्टाचार्य), और अरिजीत (सिंह) वही टीम जो ‘केसरिया’ लाई थी अब ‘आवन जावन’ के लिए फिर साथ आई है। ऋतिक और कियारा की एनर्जी इस गाने में कमाल की है।























