

Social Media Ban: CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान , 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
इस वजह से लगाया जा रहा बैन
चंडीगढ 6 मार्च (विश्व वार्ता): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बंद किया जाएगा।
यह कदम बच्चों पर मोबाइल और सोशल मीडिया के संभावित नेगेटिव इम्पैक्ट को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस तरह कर्नाटक भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया है। cm siddaramaiah bans social media
नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर संभावित बैन/लिमिट लगाने का उद्देश्य बच्चों पर मोबाइल और स्क्रीन टाइम के नेगेटिव इम्पैक्ट को कम करना है। इसी संदर्भ में बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (बजट घोषणा) ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की बात कही। जिसका मकसद ये है कि नाबालिगों को सोशल मीडिया की बुरी लत से दूर रखा जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले महीने सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में आयोजित कुलपति सम्मेलन में इस मुद्दे पर चर्चा की थी और कुलपतियों से राय मांगी थी। cm siddaramaiah bans social media
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























