• Latest
  • Trending
  • All

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की पहली Sher-e-Punjab T20 Cricket League का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

August 30, 2026

Election Commission of India ने Haryana में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से किया बदलाव 

August 30, 2026

Punjab govt ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस के साथ मिलाया हाथ: Aman Arora

August 30, 2026

नशे को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता स्पष्ट, आने वाले समय में नशा बीते समय की बात होगी: Jairam Thakur

August 30, 2026

Kalka-Shimla Heritage track पर बारिश की मार, सभी 10 टॉय ट्रेनें रद्द

August 30, 2026

Breaking News: प्रधानमंत्री को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

August 30, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News : दोपहर 3.00 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर

August 30, 2026

BIG International News: चीनी पोर्ट पर लैंडस्लाइड में 16 की मौत

August 30, 2026

International news, अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना

August 30, 2026

 खेत जाते समय चाचा का भतीजा ट्रैक्टर की चपेट में आया

August 30, 2026

PM Modi ने ‘‘Mann Ki Baat’ में ‘ड्रग्स छोड़ने’ से लेकर ‘वोकल फॉर लोकल’ तक का दिया अहम मैसेज 

August 30, 2026

Punjab News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

August 30, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News  दोपहर 12.00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

August 30, 2026
Punjabi News
English News
Sunday, August 30, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की पहली Sher-e-Punjab T20 Cricket League का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

Chief Minister Bhagwant Singh Mann inaugurated Punjab's first Sher-e-Punjab T20 Cricket League; Said, this league will enhance the cricket talent of Punjab

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
in पंजाब

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की पहली Sher-e-Punjab T20 Cricket League का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

नशों के खिलाफ जंग में खेल सबसे प्रभावी हथियार हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी पैदा किए हैं, अब यह अगली पीढ़ी के लिए मंच तैयार कर रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राज्य में 3100 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, पंजाब की खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा खेल बजट रखा गया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ, 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पहली बार फ्रेंचाइजी आधारित शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) द्वारा आयोजित किए जा रहे इस उद्घाटन संस्करण में छह टीमें भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक पी.सी.ए. क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। Chief Minister Bhagwant Singh Mann inaugurated Punjab’s first Sher-e-Punjab T20 Cricket League; Said, this league will enhance the cricket talent of Punjab

खिलाड़ियों और आयोजकों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने तथा स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग पंजाब में क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को खेल में आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह लीग पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आई.पी.एल. की तर्ज पर आयोजित की जा रही है।”

आज आयोजित उद्घाटन समारोह में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया। यह लीग दो सप्ताह तक चलेगी, जिसका फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा। सभी मैच मोहाली स्थित पी.सी.ए. क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

पंजाब भारतीय क्रिकेट के पावरहाउस के रूप में उभर रहा है

भारतीय क्रिकेट में पंजाब के अमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने लगातार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा, “आज पंजाब के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के कप्तान क्रमशः शुभमन गिल और हरमनप्रीत कौर पंजाब से हैं। इस समय पंजाब के 21 खिलाड़ी आई.पी.एल. में खेल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में पंजाब के चार खिलाड़ी हैं, जिनमें कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ शामिल हैं।

राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने लाला अमरनाथ, बिशन सिंह बेदी, महेंद्र अमरनाथ, यशपाल शर्मा और युवराज सिंह जैसे महान क्रिकेटर देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए एक समर्पित मंच तैयार करके इस गौरवशाली विरासत को और मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और पंजाब भर में बेहतर खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा, “नशों के खिलाफ जंग में खेल सबसे प्रभावी हथियार हैं। इसी कारण राज्य सरकार खेलों पर विशेष जोर दे रही है और युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने के अवसर उपलब्ध करा रही है।”

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्यभर में 3,100 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा गया है, जो खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम पहले ही दिखाई देने लगे हैं, क्योंकि पंजाब के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 5 सितंबर को बठिंडा से शुरू होंगी

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि हमारी सरकार 5 सितंबर को बठिंडा से सबसे बड़े खेल महाकुंभ ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का शुभारंभ करेगी। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों की तीन पीढ़ियां इस खेल आयोजन में भाग लेंगी, जो इसे पंजाब की खेल भावना का अनूठा उत्सव बनाएगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार के प्रयासों का उद्देश्य पूरे राज्य में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना और यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के युवाओं को खेलों में सफलता हासिल करने के लिए उपयुक्त मंच और अवसर मिलें।

इस अवसर पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

इस उद्घाटन संस्करण में छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से प्रत्येक टीम की कमान पंजाब के प्रमुख क्रिकेटर संभाल रहे हैं। फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी शुभमन गिल, लुधियाना लायंस की अर्शदीप सिंह, अमृतसर सूरमा की अभिषेक शर्मा, जालंधर वॉरियर्स की प्रभसिमरन सिंह, मोहाली किंग्स की रमनदीप सिंह और बठिंडा रॉयल्स की कप्तानी गुरनूर बराड़ कर रहे हैं।

इस लीग में पंजाब के प्रमुख क्रिकेटर भी शामिल हैं, जिनमें अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, विहान मल्होत्रा, इमानजोत सिंह चहल, अश्वनी कुमार और कृष भगत शामिल हैं। पंजाब के 450 से अधिक खिलाड़ियों के पूल में से विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बोली के माध्यम से 119 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

Tags: Chief Minister Bhagwant Singh MannChief Minister Bhagwant Singh Mann inaugurated Punjab's first Sher-e-Punjab T20 Cricket League; SaidPunjab latest newsSher-e-Punjab T20 Cricketthis league will enhance the cricket talent of Punjab
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Punjab govt ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस के साथ मिलाया हाथ: Aman Arora

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
0

Punjab govt ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस के साथ मिलाया...

 खेत जाते समय चाचा का भतीजा ट्रैक्टर की चपेट में आया

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
0

  खेत जाते समय चाचा का भतीजा ट्रैक्टर की चपेट में आया - मां के साथ नानी के घर आए...

Punjab News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
0

Punjab News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार लुधियाना, दिल्ली, 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)...

Punjab Weather: राज्य में बारिश न होने से गर्मी और उमस बढ़ी

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
0

Punjab Weather: राज्य में बारिश न होने से गर्मी और उमस बढ़ी चंडीगढ, 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब और चंडीगढ़...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 30, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचारAaj ka Suvichar

August 30, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की पहली Sher-e-Punjab T20 Cricket League का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

by Wishav Warta Hindi Team
August 30, 2026
0

Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की पहली Sher-e-Punjab T20 Cricket League का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA