
National News: भीषण गर्मी को देखते हुए इस राज्य में 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान
छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
चंडीगढ, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) ओडिशा सरकार ने राज्य भर के सभी स्कूलों को आदेश दिया कि वे गर्मियों की छुट्टियां जल्दी कर दें। यह फैसला भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है। Odisha school holidays odisha schools
राज्य में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूल 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। यह फैसला खास तौर पर छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि स्कूल भले ही बंद रहेंगे, लेकिन पहले से तय परीक्षाएं, जनगणना से जुड़े काम और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां अपने निर्धारित समय पर जारी रहेंगी।
आमतौर पर राज्य में गर्मियों की छुट्टियां मई के पहले हफ्ते के बाद शुरू होती हैं, लेकिन इस बार तेज गर्मी के चलते सरकार को अप्रैल में ही स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है और हालात को देखते हुए आगे और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री Suresh Chandra Pujari ने भी जानकारी दी कि आंगनवाड़ी केंद्रों को भी जल्द बंद किया जा सकता है। साथ ही बच्चों तक जरूरी राशन घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। odisha schools
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























