
Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी
चंडीगढ़, 4 मई, (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है।
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























