
Punjab State Scheduled Caste Commission ने प्रताप सिंह बाजवा को किया तलब
चंडीगढ़, 9 फरवरी (विश्व वार्ता): Punjab State Scheduled Caste Commission ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को तलब किया है। बाजवा को 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे पेश होने का आदेश दिया गया है।
आपको बता दें कि मंत्री हरभजन सिंह ETO के बारे में प्रताप सिंह बाजवा के बयान और हरभजन सिंह के खानदानी पेशे के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को देखते हुए बाजवा को तलब किया गया है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि अनुसूचित जाति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Punjab State Scheduled Caste Commission
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















