
Entertainment News: Sanchita Ugale Died: छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगाले का निधन
मनोरंजन जगत में शोक की लहर
30 साल की उम्र में मौत को लगाया गले
संचिता उगले की सुसाइड की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानकार हैरान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या वजह थी, जो कुमकुम भाग्य की दीया ने मौत को गले लगाया है। kumkum bhagya actress sanchita ugale died by suicide
पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थितघर में रहती थीं. रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। Sanchita Ugale Died
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























