
Punjab Congress के New Incharge सचिन पायलट इस तारिख को आयेगें पंजाब दौरे पर
चंडीगढ, 13 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज सचिन पायलट 15 सितंबर को पंजाब आएंगे। इस दौरे के दौरान सचिन पायलट चंडीगढ़ में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। वे गुलजार सिंह नाम के एक मजदूर, जिसने खुदकुशी कर ली थी, को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मार्च करेंगे। इसके अलावा मंत्री हरपाल चीमा के घर का भी घेराव किया जाएगा।
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने राज्य इंचार्ज तो बदल दिया, लेकिन इसके बाद भी पार्टी की अंदरूनी खींचतान खत्म नहीं हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी गुट अभी भी पार्टी लाइन से अलग अपने प्रोग्राम कर रहा है और राजा वारिंग के साथ आने को तैयार नहीं है।
वहीं, नए इंचार्ज सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस में लीडरशिप चेंज की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पायलट ने जयपुर में पंजाब के नेताओं को साफ मैसेज दिया कि पंजाब में कोई लीडरशिप चेंज नहीं होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















