
International: रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश
कुल इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 1 अप्रैल, (विश्व वार्ता) – क्रीमिया में एक रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, An-26, क्रैश हो गया। इसमें 23 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। रूसी न्यूज़ एजेंसी TASS के मुताबिक, प्लेन से शुरू में कॉन्टैक्ट टूट गया था और बाद में यह एक चट्टान से टकरा गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि क्रैश की वजह टेक्निकल खराबी थी। इसकी अभी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।
An-26 सोवियत काल का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है जिसे एंटोनोव कंपनी बनाती है। इसकी पहली उड़ान 1969 में हुई थी। इसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और मिलिट्री इक्विपमेंट को ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है। यह एक बार में दर्जनों सैनिक या भारी सामान ले जा सकता है। छोटे और खराब रनवे से उड़ान भरने की इस एयरक्राफ्ट की खास काबिलियत इसे मुश्किल और वॉर ज़ोन में इस्तेमाल के लिए सही बनाती है। इसके बड़े पिछले कार्गो डोर से एयरड्रॉप ऑपरेशन किए जा सकते हैं।
इसका 50 साल से ज़्यादा पुराना डिज़ाइन इसकी सेफ्टी पर सवाल उठाता है। समय-समय पर दुर्घटनाओं की खबरें आती रही हैं। यह विमान अभी भी कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी जगह मॉडर्न ट्रांसपोर्ट विमान ले रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















