
Road blocked : जंगल का बेहद खूंखार और खतरनाक शिकारी जब बीच सडक पर बैठा तो उडे सभी के होश
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल
सडक़ पर घंटों ट्रैफिक जाम
नई दिल्ली, 30 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता): tiger Road blocked : बाघ जंगल का खूंखार और खतरनाक शिकारी है। जो बेहद फुर्ती से अपने शिकार को झपटने और काम तमाम करने में देर नहीं लगाता। इसीलिए टाइगर रिज़र्व घूमने जाने वाले पर्यटकों को सलाह जारी की जाती है कि वे कृपया करके बाघ से एक उचित दूरी और शांति बनाकर रखें। वरना बाघ का हमला हो सकता है। लेकिन लोग तब क्या करें जब बाघ महोदय खुद पर खुद सडक़ जाम कर बैठ जाएं और सारा ट्रैफिक रोककर आगे बढऩे ही न दें और अपने होने से सांसें अटका दें सो सलग।
दरअसल महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ बीच सडक़ नाकाबंदी कर बैठा हुआ है और हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। वह कभी दाएं घूमकर बैठता है और कभी बायें। कभी तो अंगड़ाई लेते हुए सडक़ पर लोट ही जाता है। वहीं सडक़ पर बाघ के मौजूद होने से उस सडक़ से गुजर रहा सारा ट्रैफिक जहां का तहां थमा हुआ है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब बाघ का जाना होगा और वह कब वहां से निकल पाएंगे। बताया जाता है कि बाघ ने सडक़ पर घंटों ट्रैफिक जाम रखा। video viral
वहीं यह पूरा सीन जितना खतरनाक था उतना मजेदार भी। मजेदार इसलिए कि लोग बाघ की एक झलक पाने के लिए पूरे भारत में टाइगर रिज़र्व जाते हैं, लेकिन कई बार किस्मत साथ ही नहीं देती और वह बाघ को नहीं देख पाते। लेकिन यहां तो खुद ही बाघ महोदय ने सडक़ पर आकर अपनी नुमाइश कर दी। डर और दहशत के साथ-साथ शायद यहां ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ होगा कि वह कितनी आसानी से बाघ को देख रहे हैं। tiger
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























