Punjab government ने गणतंत्र दिवस पर पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची की जारी
चंडीगढ़, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस 2025 में पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। सबसे बड़ा प्रोग्राम लुधियाना और फरीदकोट में होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना जिले में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तिरंगा झंडा फहराएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फरीदकोट में ध्वजारोहण करेंगे।
इसके साथ ही पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा जालंधर में तथा विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान मोहाली में ध्वजारोहण करेंगे। ऐसे कार्यक्रम कुल 19 जिलों में आयोजित किये गये हैं।
























