बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu को जान से मारने की मिली धमकी
नई दिल्ली, 27 सितंबर (विश्व वार्ता) – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी बिट्टू को उनके WhatsApp नंबर पर एक पाकिस्तानी नंबर से वॉइस मैसेज के ज़रिए भेजी गई। भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का मलिक एलेक्स बताया।
वॉइस मैसेज में कहा गया है, “कान खोलकर सुन लो, आजकल तुम बहुत बकवास कर रहे हो, अपनी हदें पार कर रहे हो। अपनी हद में रहो, अपनी हदें मत भूलो।” धमकी देने वाले ने कहा कि उसके लिए एक “किलो बॉक्स” तैयार है, जब भी तुम हमारे कंट्रोल में आओगे, हम तुम्हारा काम कर देंगे। हम तुम्हारा काम अभी भी कर सकते हैं लेकिन अभी बहुत लोग मरेंगे।
इस धमकी के बाद बिट्टू की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, और सुरक्षा एजेंसियां नंबर और वॉइस मैसेज की जांच कर रही हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















