Raksha Bandhan : के त्यौहार पर देश के इन राज्यो की सरकारो ने महिलाओं के लिए किया बसो मे फ्री सफर का ऐलान
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देशभर की महिलाएं इस बार सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। कई राज्य सरकारों ने महिलाओं और बच्चों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में फ्री बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। कहीं यह सुविधा दो दिन तक रहेगी, तो कहीं तीन दिनों तक महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। वहीं पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली में पहले से ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त है। आइए जानते हैं किस राज्य में कब और किस तरह मिलेगा यह लाभ।
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में चलने वाली CTU और CCBSS की लोकल एसी और नॉन-एसी बसों में महिलाएं 9 अगस्त को मुफ्त में सफर कर सकेंगी। हालांकि, यह सुविधा लंबी दूरी की बसों पर लागू नहीं होगी।
हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को फ्री यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। यह छूट न केवल राज्य के भीतर चलने वाली साधारण बसों में बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में भी लागू होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगर बस सेवा की सभी बसों में लागू होगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड और इंदौर नगर निगम की ओर से महिलाओं को 9 अगस्त को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
राजस्थान सरकार ने इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए एक नई पहल की है। 9 और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेंगी।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























