AAP PARTY के टिकट पर चुनाव लडी बेटी ने पिता को लिखा आखिरी पत्र कहा मै जिंदगी से हार गई पापा
रहस्यमय परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पूरे इलाके में सनसनी
शादीशुदा असलम के साथ लिव-इन में रहती थी नंदिनी
बहन रूपल ने मामले में सबसे चौंकाने वाला और गंभीर लगाया आरोप
राजकोट, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) गुजरात के राजकोट शहर से नंदिनी बोसमिया जिसने वर्ष 2025 के पालिका-पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से जेतपुर-नवागढ़ नगरपालिका का चुनाव लड़ा ने रहस्यमय परिस्थितियों में रात के समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
नंदिनी जूनागढ़ के रहने वाले असलम नाम के एक शादीशुदा युवक के प्यार में थी. 27 अक्टूबर 2025 को नंदिनी अपने घर से चली गई थी और असलम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में राजकोट आकर रहने लगी थी. असलम पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है. दोनों के इस रिश्ते का उनके परिवारों ने भारी विरोध किया था. पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि करीब पांच महीने पहले जूनागढ़ में असलम की पत्नी, मौसी और अन्य रिश्तेदारों सहित पांच लोगों ने नंदिनी पर जानलेवा हमला भी किया था. इस हमले के संबंध में जूनागढ़ सी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। Gujarat News rajkot girl nandini bosamiya suicide aslam torture allegations
हमले की इस घटना के बाद असलम और नंदिनी पिछले करीब पांच महीनों से राजकोट में एक किराए का कमरा लेकर साथ रह रहे थे. मृतका की बहन रूपल ने आरोप लगाया है कि आत्महत्या करने से पहले नंदिनी ने अपने आखिरी मैसेज में बताया था कि उसके सोने-चांदी के सारे गहने असलम ने गिरवी रख दिए हैं. मानसिक रूप से टूट चुकी नंदिनी ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें उसने लिखा था, “पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं.”
नंदिनी के पिता के अनुसार, असलम और उसका परिवार पिछले काफी समय से नंदिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर ही उनकी बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. फिलहाल, तालुका पुलिस ने पिता का आधिकारिक बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला और गंभीर आरोप मृतका की बहन रूपल ने लगाया है. रूपल के अनुसार, जब नंदिनी अपना घर छोड़कर असलम के साथ रहने गई, तब असलम ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. असलम ने नंदिनी से कहा था, “मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और मेरा एक बच्चा है, इसलिए मुझे भविष्य में कोई दूसरा बच्चा नहीं चाहिए.” यह बात कहकर उसने नंदिनी को बहलाया-फुसलाया, उसे झांसे में लिया और उसका ऑपरेशन करवाकर गर्भाशय (बच्चादानी) ही निकलवा दिया.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























