IPL-2026 में आज Rajasthan Royals का मुकाबला Lucknow Super Giants के साथ
राजस्थान होम ग्राउंड पर इस सीजन एक भी मैच नहीं जीती
चंडीगढ़, 19 मई, (विश्ववार्ता) IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है
यह मुकाबला मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।राजस्थान रॉयल्स दिल्ली में एक मुश्किल दौरे के बाद अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है। यह टीम 12 में से 6 जीत और इतनी ही हार के बाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। इस टीम को रविवार को एक हाई-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यह आरआर की लगातार तीसरी हार थी, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























