
IPL 2026: Rajasthan Royals और Gujarat Titans … के बीच होगा आज बडा मुकाबला
जयपुर,चंडीगढ़, 9 मई, (विश्ववार्ता) IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स के पास पॉइंट्स टेबल में राजस्थान से आगे निकलने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 पॉइंट्स हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण राजस्थान चौथे स्थान पर है, जबकि गुजरात पांचवें स्थान पर है।
गुजरात शानदार फॉर्म में है, उसने लगातार अपने पिछले तीन मैच जीते हैं। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले पांच मैचों में से तीन हार चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मैच खेले गए हैं। RR ने तीन और GT ने छह जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। यह सीजन का दूसरा मैच है। राजस्थान ने अहमदाबाद में पहला मैच 6 रन से जीता था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI: राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रयान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तिवतिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















