
Punjab में आज भी बारिश को लेकर yellow अलर्ट जारी
आज भी छह जिलों में भारी बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों के लिए है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा मौसम 19 अगस्त तक बने रहने की संभावना है। Punjab Weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार Punjab के तीन जिलों ‘होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर’ में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल, 18 अगस्त को अलर्ट का दायरा बढ़ेगा, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर शामिल होंगे. इन जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है. यह मौसमी स्थिति 19 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है।
बीते दिन भी कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई. होशियारपुर में 29 मिमी, रूपनगर में 37.55 मिमी, एसबीएस नगर में 16 मिमी और रूपनगर में 2 मिमी बारिश हुई. हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. मानसा में तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 38.1 डिग्री तक पहुंचा. अमृतसर में 34.3 डिग्री, लुधियाना में 33.2 डिग्री और बठिंडा में 35.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Punjab Weather update
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























