कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एंटी-इन्कंबेंसी, लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
‘अगर आप वोट को खत्म कर दें तो हमारा संविधान भी तबाह हो सकता है-राहुल गांधी
चंडीगढ, 24 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब सवा घंटे की देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि भारत में मौलिक बल है जिसे एंटी इन्कंबेंसी कहा जाता है जो कि काफी जल्दी किसी भी सरकार के प्रतिरोध में खड़ी हो जाती है। इससे कोई नहीं बचता। इंदिरा गांधी जी बांग्लादेश युद्ध जीत जाती हैं वे अपने लोकप्रियता के चरम पर होती हैं और इसके बाद सिर्फ दो-तीन साल में ही उनके खिलाफ एंटी-इन्कंबेंसी पैदा हो जाती है। ऐसा कई और कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के साथ होता है। लेकिन यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत किसी भाजपा नेता के साथ आज नहीं होता। justice-certainly served rahul gandhi hold press conference
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सियासत का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। राहुल गांधी ने बेबाक अंदाज में आरोप लगाया कि 2024 के चुनावों में वोटों की चोरी हुई है और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री मिलकर देश के लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही करार देते हुए इस्तीफे की मांग की. राहुल ने चेतावनी दी कि यदि इस संस्थागत भ्रष्टाचार और धांधली को तुरंत नहीं रोका गया, तो देश का मतदाता इस तंत्र को कभी माफ नहीं करेगा।
राहुल ने आगे कहा ‘अगर आप वोट को खत्म कर दें तो हमारा संविधान भी तबाह हो सकता है। उसे अपनी ताकत नहीं मिलती, वह कार्य नहीं कर सकता। अगर हमारा संविधान तबाह हो जाए तो हमारे कानून अवैध हो जाते हैं और अगर कानून ही वैध न रहे तो संस्थान भी बर्बाद हो जाते हैं। हम काफी समय से कह रहे हैं कि यहां वोट के साथ लंबे समय से परेशानी चल रही है। चुनाव आयोग ऐसा संस्थान है, जिसकी जिम्मेदारी लोगों के वोट को सुरक्षित करने की है।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























