
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा कदम
पहलगाम हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों की शिक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का किया फैसला
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसमें कई परिवार अपने कमाने वाले सदस्यों को खो चुके हैं। इस त्रासदी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा और मानवीय कदम उठाया है। उन्होंने इस हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है।
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के अनुसार, राहुल गांधी इन 22 बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण का पूरा खर्च उठाएंगे। ये बच्चे वे हैं जिनके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। राहुल गांधी ने इन बच्चों को गोद लेने का ऐलान किया है और उनकी मदद तब तक जारी रहेगी, जब तक वे ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर लेते। पहली किस्त की राशि बुधवार को बच्चों को दी जाएगी।























