पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर Police Station के बाहर धरने पर बैठे Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता ने कहा- जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे
नई दिल्ली, 21 अगस्त (विश्व वार्ता) – राहुल गांधी जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में घायल हुए स्टूडेंट साहिल को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मांग की कि पेलेट गन मामले में पीड़ित के लिए FIR दर्ज की जाए, लेकिन जब कोई FIR दर्ज नहीं हुई तो वह पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रियंका गांधी भी मौके पर पहुंचीं और राहुल के साथ धरने पर बैठ गईं। Rahul Gandhi sits on a dharna outside Parliament Street Police Station
राहुल ने पार्लियामेंट के मानसून सेशन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पार्लियामेंट मार्च के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और होम मिनिस्टर अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, यूनियन मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा कि पुलिस ने फायरिंग नहीं की।
NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुआ था। सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर चले गए थे। 20 जुलाई को पार्लियामेंट मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई को विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























