Punjab: Opposition Leader Rahul Gandhi को फिर याद आए कैप्टन अमरिंदर, आया जवाब
चंडीगढ, 8 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना सबसे पसंदीदा नेता बताया है। दरअसल, जब राहुल गांधी Gen-G इवेंट कर रहे थे, तो उनसे पूछा गया कि BJP में उनका सबसे पसंदीदा नेता कौन है, तो राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मेरी उनसे बहुत आसानी से पट जाती है। वह बहुत आसानी से घुलने-मिलने वाले हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं, इसलिए मुझे वह पसंद हैं। नमस्ते अंकल अमरिंदर…” राहुल गांधी ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया था। Opposition Leader Rahul Gandhi
राहुल गांधी के इस बयान से कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब इसी बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने न्यूज एजेंसी PTI को फोन पर बताया कि वह राहुल गांधी से अपने बारे में बात सुनकर बहुत खुश हैं। उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी उनके क्लासमेट और दोस्त थे। “राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ मेरे पर्सनल और फैमिली रिश्ते हमेशा रहेंगे, लेकिन पॉलिटिकल तौर पर, वह अब BJP के लिए कमिटेड हैं।” Punjab news
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























