शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है- Rahul Gandhi
Dharmendra Pradhan Resign के बाद Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान
डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है
दिल्ली, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बड़ा कदम बताया।’उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशभर के छात्रों को बधाई देते हुए कहा, ‘शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।’ Opposition Rahul Gandhi!,
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘देश भर के स्टूडेंट्स को बहुत-बहुत बधाई। हमें आप सभी पर गर्व है। हर उस नौजवान, हर उस स्टूडेंट को दिल से बधाई जो डेमोक्रेसी, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे और डटे रहे।’ time has come to oust this government two demands Rahul gandhi
उन्होंने ‘सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े होने वाले’ हर युवा और छात्र को बधाई दी. कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी ‘दो मांगें’ बाकी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि समाज के दूसरे वर्गों, किसानों, मजदूरों, गरीबों और इस सरकार द्वारा दबाए गए और कुचले गए लोगों का अपने सम्मान की खातिर संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होना ही ‘असली साहस’ है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























