पंजाबी व्यक्ति की विदेश में गोली मारकर हत्या
गर्भवती पत्नी और बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़
चंडीगढ़, 8 जून (विश्व वार्ता) विदेशो मे पंजाबियों पर हमले रूकने का नाम नही ले रहे है हर दिन किसी न किसी पंजाबी की जान जा रही है इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला है। इंद्रपाल कनाडा में ऊबर टैक्सी चलाता था। अभी घर के बाहर आकर उसने टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर चार गोलियां चलाई। गोली लगने से इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।























