कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत: एक्सीडेंट के बाद कार में जिंदा जला
दिल्ली, 11 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) कनाडा में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान होशियारपुर के टांडा के रहने वाले ब्रह्मजोत सिंह के तौर पर हुई है। वह करीब दो साल पहले कनाडा गया था। यह हादसा बुधवार रात करीब 1 बजे कनाडा की राजधानी ओटावा के साउथ-वेस्ट इलाके में फैलोफील्ड रोड और ओल्ड रिचमंड रोड पर हुआ। ब्रह्मजोत अपनी होंडा CR-V में जा रहा था, तभी उसकी टक्कर एक दूसरी कार (किआ सोरेंटो) से हो गई। Tragic Death of Punjabi Youth in Canada: Burned Alive in Car After Accident
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें करीब 25 फीट दूर जा गिरी। इसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गंभीर चोटों की वजह से ब्रह्मजोत अपनी कार से बाहर नहीं निकल सका। दूसरी कार के ड्राइवर को बचा लिया गया और उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ओटावा फायर सर्विसेज और पुलिस के मुताबिक, आमने-सामने की टक्कर होंडा CR-V और किआ सोरेंटो के बीच हुई थी। आग इतनी तेज़ थी कि शुरू में फायरफाइटर्स को गाड़ियों के पास पहुँचने में मुश्किल हुई। बहुत कोशिश के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तो फायरफाइटर्स को होंडा की अगली सीट पर ब्रह्मजोत सिंह की जली हुई बॉडी मिली। कार में और कोई नहीं था। पैरामेडिक्स ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि किस गाड़ी की लापरवाही से यह हादसा हुआ। Punjabi Youth in Canada
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























