
Entertainment: US कोर्ट ने Punjabi singer Diljit Dosanjh को भेजा समन
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़, 22 मई, (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। US की एक कोर्ट ने दिलजीत दोसांझ को समन जारी किया है। इस मामले में अमेरिकन टीवी होस्ट जिमी फॉलन को भी समन भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह शिकायत 1984 के सिख दंगों के पीड़ित महेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। कोर्ट ने दिलजीत दोसांझ और जिमी फॉलन को 21 दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
दरअसल, महेंद्र सिंह की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ ने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पब्लिक में अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई है। याचिका में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कथित तौर पर ‘खून के बदले खून’ का नारा लगाया था, जिसके कारण सिखों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। Diljit
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























