Punjabi singer Diljit Dosanjh’s की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद मामला पहुंंचा हाईकोर्ट
‘सतलुज’ पहले भी खटखटा चुकी है कोर्ट का दरवाजा
चंडीगढ, 9 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मोहाली के व्यक्ति सरवन सिंह ने याचिका लगाकर फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर वापस लाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया. बता दें ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने की आलोचना सोशल मीडिया पर भी जमकर हुई. कई फिल्म सितारों ने भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म को सपोर्ट किया। याचिकाकर्ता का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, ऐसे में इस फिल्म को हटाया जाना सीधे तौर पर इस संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है. इस याचिका पर हाईकोर्ट आने वाले एक दो दिनों में सुनवाई कर सकता है।
punjabi Film ‘Satluj’
बता दें कि ‘सतलुज’ पहले भी कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है. यह फिल्म करीब चार साल तक रिलीज का इंतजार करती रही. पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम और कई दृश्यों में बदलाव के सुझाव दिए थे, जिसके बाद मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद फिल्म को दोबारा प्रमाणन के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























