• Latest
  • Trending
  • All

Big Breking News: पंजाब पुलिस क्राइम हॉटस्पॉट्स और नशा बिक्री हॉटस्पॉट्स पर सी.सी.टी.वी. निगरानी बढ़ाएगी: DGP Punjab

October 1, 2024
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

दीपावली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी क्लोन ट्रेनें …

September 21, 2026

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स का दूसरा दिन आज

September 21, 2026

पंजाब की ‘Mukhyamantri Sehat Yojana’ ’ दुनिया की एकमात्र बिना शर्त और पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल योजना है : Chief Minister Bhagwant Singh Mann

September 21, 2026

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

September 21, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

September 21, 2026

Haryana सरकार ने एक बार फिर Police विभाग में किया बड़े पैमाने पर फेरबदल 

September 20, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Punjab Vigilance Bureau द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026

Faridkot में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

September 20, 2026

Asian Games 2026 टीम इंडिया गोल्ड मेडल से एक कदम दूर

September 20, 2026

Punjab News: AAP आज से पूरे पंजाब में डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेगी

September 20, 2026

Punjab Weather: पंजाब में अभी मौसम रहेगा सूखा 

September 20, 2026

पंजाब के पेट्रोल पंपों ने UPI पेमेंट बंद होने की दी चेतावनी, MDR चार्ज का विरोध

September 20, 2026
Punjabi News
English News
Monday, September 21, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Big Breking News: पंजाब पुलिस क्राइम हॉटस्पॉट्स और नशा बिक्री हॉटस्पॉट्स पर सी.सी.टी.वी. निगरानी बढ़ाएगी: DGP Punjab

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2024
in पंजाब

 

Big Breking News: पंजाब पुलिस क्राइम हॉटस्पॉट्स और नशा बिक्री हॉटस्पॉट्स पर सी.सी.टी.वी. निगरानी बढ़ाएगी: DGP Punjab

DGP गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए सीनियर फील्ड अधिकारियों और ऑपरेशनल विंग्स के प्रमुखों के साथ राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

राज्य में ‘छोटे अपराधों पर लगाम लगाना’ पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता

सीपीज/एसएसपीज को स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष पंचायत चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश

ड्रग सप्लायर्स द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने के लिए एनडीपीएस की धारा 68एफ का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश: डीजीपी पंजाब

चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता)  राज्य में छोटे अपराधों और नशा तस्करी को रोकने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को कहा कि पंजाब पुलिस राज्यभर में स्नैचिंग और नशा बिक्री वाले स्थानों (हॉटस्पॉट्स) पर क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों का उपयोग करके व्यापक निगरानी करेगी।

उन्होंने कहा कि हर जगह की उचित निगरानी के लिए जिला और सब-डिवीजन स्तर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। यह कदम पिछले तीन सालों में इन अपराधिक हॉटस्पॉट्स और नशा बिक्री हॉटस्पॉट्स की क्राइम हॉटस्पॉट मैपिंग के बाद अमल में लाया गया है।

डीजीपी सभी 28 पुलिस जिलों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने और संगठित अपराध, नशा तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई की समीक्षा के लिए सभी सीनियर फील्ड अधिकारियों और ऑपरेशनल विंग्स के प्रमुखों के साथ पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स, जालंधर में राज्य स्तरीय कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंजाब की विभिन्न विशेष इकाइयों के प्रमुख, जिनमें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.), रेलवे, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.), काउंटर इंटेलिजेंस, आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, इंटेलिजेंस, प्रशासन, ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और प्रोविज़निंग आदि शामिल हैं, ने भाग लिया। बैठक में पंजाब के सभी वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी), पुलिस कमिश्नर (सीपीज), और रेंज आईजी/डीआईजी भी उपस्थित थे।

डीजीपी गौरव यादव ने ‘छोटे अपराधों को रोकना’ पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए कहा कि फील्ड अधिकारियों को इस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों, खासतौर पर फिरौती की कॉल, स्नैचिंग, चोरी, ठगी और नशा बिक्री वाले स्थानों से निपटने के लिए सभी तरीकों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीपीज/एसएसपीज को ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटने और ड्रग सप्लायर्स द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने के लिए एनडीपीएस की धारा 68एफ का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

राज्य में होने जा रहे पंचायत चुनावों के मद्देनजर, डीजीपी ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और सभी अधिकारियों को स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से समाज विरोधी तत्वों, नशा तस्करों और शराब तस्करी में शामिल व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए प्रभावी नाके लगाने के लिए भी कहा।

आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर, उन्होंने आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान, एसएसपीज और सीपीज को अपराधियों का कच्चा चिट्ठा (हिस्ट्री-शीट) तैयार करने, हिंसक अपराधों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई करने, निगरानी बढ़ाने, अपराधों की पहचान के लिए तकनीक का उपयोग करने और नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने को यकीनी बनाने के निर्देश दिए ।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी पंजाब ने जमीनी स्तर पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं/मुद्दों को समझने के लिए सभी सीपीज/एसएसपीज से फीडबैक भी लिया। उन्होंने सीपीज/एसएसपीज से सभी सब-डिविजनल डीएसपी और स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) के साथ साप्ताहिक अपराध समीक्षा बैठकें करने के लिए कहा। उन्होंने सीपीज/एसएसपीज को यह भी कहा कि वे औपचारिक या अनौपचारिक रूप से पुलिस स्टेशनों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें।

Tags: actionbigbrekingdgpnewspunjabwww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

पंजाब की ‘Mukhyamantri Sehat Yojana’ ’ दुनिया की एकमात्र बिना शर्त और पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल योजना है : Chief Minister Bhagwant Singh Mann

by Wishav Warta Hindi Team
September 21, 2026
0

पंजाब की ‘Mukhyamantri Sehat Yojana' ’ दुनिया की एकमात्र बिना शर्त और पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल योजना है :...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Punjab Vigilance Bureau द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
September 20, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Punjab Vigilance Bureau द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक...

Faridkot में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
September 20, 2026
0

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

Punjab News: AAP आज से पूरे पंजाब में डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेगी

by Wishav Warta Hindi Team
September 20, 2026
0

Punjab News: AAP आज से पूरे पंजाब में डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेगी चंडीगढ, 20 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

September 21, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

September 21, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

दीपावली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी क्लोन ट्रेनें …

by Wishav Warta Hindi Team
September 21, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 दीपावली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी क्लोन ट्रेनें ... दिल्ली-बिहार...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA