
Punjab youth dies: Punjab मे गोली लगने से संदिग्ध हालात में युवक की मौत
पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव
गुरदासपुर, 2 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) Punjab youth dies गुरदासपुर जिले के दीनानगर के गांव अवांखा में 42 साल के सतवंत सिंह उर्फ हैप्पी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दीनानगर थाने के SHO अमृतपाल सिंह रंधावा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस पहुंची, चिता में आग लग चुकी थी। पुलिस ने तुरंत आग बुझाई, अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को चिता से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, गुरदासपुर भेज दिया।
मृतक की पहचान गांव अवांखा निवासी सतवंत सिंह उर्फ हैप्पी (42) के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतवंत सिंह की मौत दोपहर में अचानक गोली लगने से हुई। उनकी पत्नी डिंपी चार महीने पहले काम के लिए अर्मेनिया गई थीं और उनका ढाई साल का बेटा है। punjab latest hindi news,
SHO अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मृतक का अंतिम संस्कार अवांखा गांव के श्मशान घाट पर हो रहा था। अंतिम संस्कार रोक दिया गया और बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है। SHO ने बताया कि बॉडी के कुछ हिस्सों पर कालापन होने की वजह से बॉडी में गोलियों के बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शक है कि मृतक को दो से तीन गोलियां लगी हैं, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी। Punjab youth dies
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























