Punjab: जर्मनी गए पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमृतसर, 21 अगस्त (विश्व वार्ता): अजनाला विधानसभा क्षेत्र के गांव गग्गोमहल के एक पंजाबी युवक की जर्मनी में रहस्यमयी हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरसाहिब सिंह करीब तीन साल पहले परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर जर्मनी गया था। वहां उसकी अचानक मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। punjab youth dies under mysterious circumstances in germany
मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि कल सुबह करीब 9 बजे और फिर दोपहर 1:30 बजे उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद रात में गुरसाहिब सिंह के चाचा परगट सिंह को उसकी मौत की जानकारी मिली। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव वाले और रिश्तेदार सरकार से अपील कर रहे हैं कि गुरसाहिब सिंह का शव तुरंत पंजाब में उनके घर भेजा जाए। इसके साथ ही परिवार मौत के असली कारणों की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























