
Photo by Pankaj Nangia / CREIMAS for IPL
IPL-2026 में पंजाब ने मुंबई को रौंद शीर्ष पर किया कब्जा
पंजाब किंग्स ने सीजन में लगातार हासिल की चौथी जीत
चंडीगढ़, 17 अप्रैल, (विश्व वार्ता) पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। punjab kings crush mumbai indians by 7 wickets reached
यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई।
पंजाब ने 197 रनों का टारगेट सिर्फ 17वें ओवर में चेज कर लिया
197 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 16.2 बॉल पर यह टारगेट चेज कर दिया. पंजाब के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 रन, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 बॉल पर 5 चौके और 4 छक्कों के के दम पर 66 रन बनाए. प्रियांश आर्या ने 9 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया. मुंबई की यह 5 मैचों में चौथी हार है, जबकि पंजाब की इस सीजन 5 मैचों में चौथी जीत है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























