
Punjab Vidhan Sabha का बाढ़ पर स्पेशल सेशन शुरू
सत्र में जसविंदर भल्ला सहित इन दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 26 सितंबर (विशवार्ता) Punjab Vidhan Sabha का बाढ़ पर स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि सेशन में सिर्फ बाढ़ पर चर्चा होगी। कोई प्रश्नकाल या शून्यकाल नहीं होगा।
सदन में कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। जिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें सरदार हरमेल सिंह टौहड़ा (पूर्व मंत्री), रघुबीर सिंह, भानु प्रताप सिंह मनकोटिया (लेफ्टिनेंट कर्नल), शहीद दलजीत सिंह (एएलडी), शहीद रिंकू सिंह (लांसनायक), शहीद प्रितपाल सिंह (लांसनायक), हरमिंदर सिंह (सिपाही), जसविंदर सिंह भल्ला (अभिनेता कॉमेडियन) और चरणजीत आहूजा (संगीतकार) शामिल हैं। pujab special session of punjab assembly
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि पंजाब बाढ़ से तबाह हो गया है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के दौरान विपक्षी दल के सदस्य बाढ़ से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों या अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। pujab special session of punjab assembly
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















