
Punjab Vidhan Sabha के स्पेशल सेशन में दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 1 मई (विश्ववार्ता) Punjab Vidhan Sabha के स्पेशल सेशन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। इस दौरान एक शोक प्रस्ताव पास किया गया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें स्वतंत्रता सेनानी चमन लाल, दुनिया भर में मशहूर पद्म श्री फोटोग्राफर रघु राय, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट दीप इंदर सिद्धू, हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल शामिल हैं। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















