
Punjab News: इस जिले मे Police ने हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़
DGP Pujab ने टवीट के माध्यम से दी जानकारी
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में छह लोगों को हथियारों और ₹5.75 लाख की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर साझा की है।
punjab amritsar police busted a big arms smuggling gang
इस गिरोह का संचालन महकप्रीत सिंह उर्फ रोहित कर रहा था, जो विदेश में बैठे आकाओं के निर्देशानुसार सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियां चला रहा था। प्रारंभिक जांच में परगट सिंह को सीमा पार से भेजे गए दो हथियारों के साथ पकड़ा गया। बाद में अजयबीर सिंह, करणबीर सिंह और श्री राम को अतिरिक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना महकप्रीत सिंह को गोवा से तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी के पैसे की अदला-बदली हवाला के जरिए होती थी, जिसके लिए दिनेश कुमार को ₹5.75 लाख की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।
punjab amritsar police busted a big arms smuggling gang























