• Latest
  • Trending
  • All

Punjab Police  की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

November 27, 2024

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल

July 27, 2026

देश में जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के प्लास्टिक नोट आएंगे चलन में 

July 27, 2026

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन 

July 27, 2026

Punjab State Food Commission Chairman Bal Mukand Sharma ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

July 27, 2026

Punjab News: सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

July 27, 2026

Cockroach Janta Party ने Central Government को दी चेतावनी..

July 27, 2026

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की Emergency landing

July 27, 2026

Ayodhya  Ram Mandir Donation Case से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

July 27, 2026

पंजाब में नौकरी सिर्फ मेरिट के आधार पर दी जाती हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

July 27, 2026

Punjab स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

July 27, 2026

लोकसभा में हंगामा जारी: स्पीकर ने पेपर लीक बिल पर आम सहमति बनाने के लिए दिया समय

July 27, 2026

Jyotirmoyee Nayak ने जीता ‘Indian Idol 16’ का खिताब

July 27, 2026
Punjabi News
English News
Monday, July 27, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Punjab Police  की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

by Wishav Warta Hindi Team
November 27, 2024
in पंजाब

Punjab Police  की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

– पंजाब पुलिस संगठित अपराध समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध

– गिरफ्तार आरोपी विदेशी मूल के गैंगस्टर लक्की पटियाल के सहयोगी यूएसए आधारित लाला बैनिपाल के इशारे पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

– आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें ट्राइसिटी क्षेत्र में विभिन्न अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी गई थी: एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारीक

चंडीगढ़/एसएएस नगर, 27 नवंबर (सतीश कुमार पप्पी) एक और बड़ी सफलता में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौलें और सात कारतूस बरामद किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एसएएस नगर के महिमदपुर गांव निवासी हरिंदर सिंह और एसएएस नगर के वराणा गांव निवासी गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका स्थित कुलवीर सिंह उर्फ लाला बैनिपाल, जो विदेशी मूल के गैंगस्टर लक्की पटियाल का सहयोगी है, के इशारे पर काम कर रहे थे। दोषी लाला बैनिपाल पहले भी एसएएस नगर में दो अलग-अलग हमलों की साजिश रच चुका है, जिसमें सितंबर 2023 में एक फाइनेंसर और दिसंबर 2023 में विरोधी गिरोह के एक सदस्य को निशाना बनाना शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों को ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है ताकि इनके अन्य सहयोगियों और संबंधों का पता लगाया जा सके।

एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लाला बैनिपाल ने अपने गिरोह के सदस्यों को ट्राइसिटी में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को ट्रेस कर मुबारकपुर के पास फोकल पॉइंट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

इस मामले में एसएएस नगर के डेराबसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) और 27 के तहत एफआईआर नंबर 354, तिथि 25/11/2024 क्स अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: alongarrestedbabihanBreakingdavinderhenchmennewsofpolicepunjabtwoweaponswithwww.wishavwarta.in
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन 

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन  * जेल में बंद कैदियों...

Punjab State Food Commission Chairman Bal Mukand Sharma ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Punjab State Food Commission Chairman Bal Mukand Sharma ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश...

Punjab News: सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Punjab News: सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये...

पंजाब में नौकरी सिर्फ मेरिट के आधार पर दी जाती हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

पंजाब में नौकरी सिर्फ मेरिट के आधार पर दी जाती हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान *यह गर्व की बात है...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 27, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचारAaj ka vichar

July 27, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल  Gyaneshwari Yadav ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल  नई दिल्ली, दिल्ली, 27 जुलाई,...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA