Punab के इस जिले मे पुलिस ने चोर गिरोह पर बोला बडा धावा
भारी संख्या में मोटरसाइकिल सहित 4 काबू
चंडीगढ़, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बठिंडा जिले मे सीआईए स्टाफ चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान गिरोह के 4 सदस्यों को 22 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि बठिंडा सीआईए स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल गिरोह के 4 सदस्यों को काबू किया गया है। आरोपियों ने बठिंडा के साथ बरनाला में भी कई मोटरसाइकिल चोरी किए हैं।
बताया जा रहा है कि गिरोह मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें सस्ते दामों में आगे बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मोटरसाइकिल चोरी करने पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आगे बताया कि जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ दौरान आरोपियों से और भी मोटरसाइकिल बरामद होने की संभावना है।
























