
Punjab Police की मादक दवाओं के खिलाफ बडी कार्रवाई
डीजीपी पंजाब ने टवीट कर दी जानकारी
कुल इतने आरोपियों को दबोचने मे हासिल की बडी सफलता
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक बार फिर मादक दवाओं के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध फार्मा ओपिओइड सप्लाई चेन का पर्दाफाश करते हुए ट्रामाडोल की बड़ी खेप और नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई एक मामूली बरामदगी सिर्फ 35 ट्रामाडोल गोलियों से शुरू हुई, जिसने जाँच एजेंसियों को हरिद्वार, उत्तराखंड तक फैले एक संगठित नेटवर्क तक पहुँचाया।
पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के तहत फार्मा कंपनी ल्यूसेंट बायोटेक लिमिटेड की संलिप्तता सामने आई है। कंपनी के प्लांट हेड, वितरक और स्थानीय केमिस्ट सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।























