
Punjab Nikay Chunav Result : AAP ने बनूर के सभी चार वार्डों में हासिल की जीत
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के बनूर के चारों वॉर्डों की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। जसपाल कौर ने वॉर्ड नंबर 1 से 176 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। बलजीत सिंह ने 235 वोटों से वॉर्ड नंबर 2 में जीत हासिल की। सुदेश रानी वॉर्ड नंबर 3 में 84 वोटों के अंतर से विजयी रहीं, जबकि लखविंदर सिंह लकी संधू ने 170 वोटों से वॉर्ड नंबर 4 में जीत पक्की कर ली। वॉर्ड नंबर 2 से विजेता बने बलजीत सिंह को बनूर की SDM डॉ. अंकिता कंसल ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/