Punjab Nikay Chunav Result : अब तक AAP ने 170 से ज्यादा सीटो पर किया कब्जा; दूसरे नंबर पर आजाद कैंडिडेट
आजाद उम्मीदवारो ने कांग्रेस, अकाली दल और BJP को हराया
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) पंजाब में 26 मई को हुए 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हो रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) पहले ही 178
सीटें जीत चुकी है। वहीं, 61 सीटें जीतकर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट दूसरे नंबर पर हैं। BJP अभी पीछे चल रही है।
गौरतलब है कि इन नगर निगम चुनावों के लिए वोटिंग 26 मई को हुई थी।
पूरे राज्य में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती चल रही है। बटाला नगर निगम में AAP कैंडिडेट ने 50 में से चार वार्ड जीते हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। मालेरकोटला में 33 में से 4 वार्ड के नतीजे आ गए हैं, जिनमें से कांग्रेस पार्टी ने 3 वार्ड जीते, जबकि AAP ने 1 जीता। करतारपुर म्युनिसिपल काउंसिल के 15 में से 13 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। जीतने वालों में AAP के 9, कांग्रेस के 2 और 2 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट हैं। बरनाला में AAP ने तीन सीटें जीतीं। गिद्दड़बाहा म्युनिसिपल काउंसिल में आम आदमी पार्टी ने 19 में से 7 वार्ड जीते। समराला के वार्ड नंबर 10 से शिरोमणि अकाली दल के रामजीत सिंह जीते। समराला में वार्ड नंबर 3 से राजिंदर कौर (AAP), वार्ड नंबर 8 से दीपक कुमार (BJP) और वार्ड नंबर 5 से जसप्रीत कौर (AAP) जीतीं। डेराबस्सी म्युनिसिपल काउंसिल में वार्ड नंबर 19 में आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट हरजीत कौर जीतीं। कपूरथला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में वार्ड नंबर 1, 6, 7 और 11 में कांग्रेस कैंडिडेट जीते। Punjab Nikay Chunav Result
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























