
Punjab Nikay Chunav मे आप की सुनामी मे Congress-Akali-BJP सब बहे
630 से ज्यादा सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) पंजाब में आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है। अब तक जारी नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 630 सीटें जीत ली हैं।
लेकिन, वहां इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों ने सबको चौंका दिया है। AAP के बाद सबसे ज़्यादा सीटें इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों ने जीती हैं। अब तक जारी चुनाव नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस अब तक 215 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर है और अकाली दल 175 सीटें जीतकर तीसरे नंबर पर है। BJP ने 52 सीटें जीती हैं और BSP ने भी अपना खाता खोल लिया है और 4 सीटों के साथ पीछे चल रही है। जबकि इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स ने भी 214 सीटें जीती हैं। वोटों की गिनती अभी भी जारी है।Punjab Nikay Chunav
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























