Latest Punjab News : AAP के राज्यसभा उम्मीदवार Rajinder gupta ने सिसोदिया से मुलाकात की
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (विश्व वार्ता): आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने चंडीगढ़ में आप के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों के गले मिलने और बातचीत करने की तस्वीरें सामने आई हैं। राजिंदर गुप्ता को आप ने कुछ दिन पहले ही उम्मीदवार घोषित किया था। punjab Rajinder gupta meets sisodia
तस्वीरें साझा करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि “पंजाब की धरती से उठकर कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपनी पहचान बनाने वाले गुप्ता जी का जीवन संघर्ष और समर्पण से भरा है। उनका विनम्र स्वभाव, पेशेवर अनुभव और समाज के प्रति समर्पण मिलकर संसद में पंजाब और आम आदमी की एक मज़बूत आवाज़ बनेंगे। यही आप की राजनीति की असली ताकत है – संसद से लेकर सड़क तक देश की राजनीति को एक नई दिशा देना।”
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को मतदान होगा। गुप्ता से पहले विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल भी पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























