
Punjab के इस जिले मे स्कूल और ट्रेन उड़ाने की धमकी, मची दहशत
CM MANN को भी धमकी,पुलिस जांच मे जुटी
लुधियाना, 10 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता):लुधियाना के तीन स्कूलों और ट्रेनों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे ट्रेनों में धमाका होगा। ईमेल में CM भगवंत मान का भी ज़िक्र है, जिसमें कहा गया है कि नकली पुलिस एनकाउंटर का जल्द ही जवाब दिया जाएगा।
ludhiana schools trains received threats सूचना मिलने पर लुधियाना पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर स्कूल कॉम्प्लेक्स में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीमें एहतियात के तौर पर पूरी जांच कर रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस ईमेल के सोर्स का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ईमेल के सोर्स और स्कूलों की पूरी जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आपको बता दें कि धमकी भरे ईमेल का यह पहला मामला नहीं है, ऐसे ईमेल पहले भी मिले हैं और जांच के बाद कभी कुछ नहीं मिला।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























