आज आईपीएल मे दो बडे मुकाबले, पहले मैच मे पंजाब किंग्स भिडेगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से
जानिये दूसरे मैच मे किस टीम के बीच होगा बडा मुकाबला
चंडीगढ़, 17 मई, (विश्ववार्ता) आईपीएल 2026 में आज 17 मई 2026 को संडे के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। इस सीजन इन टीमों का कॉम्बिनेशन ठीक ठाक देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, धर्मशाला और दिल्ली में फिर से हाई–स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 61वां मैच खेला जाएगा। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना होगा।
पंजाब किंग्स 12 मुकाबलों में 13 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। जैसे-जैसे प्लेऑफ की लड़ाई तेज हो रही है, पंजाब किंग्स इस गिरावट को रोकने और टॉप-4 में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने को बेताब होगी।
और आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। इस सीजन इन टीमों का कॉम्बिनेशन ठीक ठाक देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, धर्मशाला और दिल्ली में फिर से हाई–स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का स्क्वाड: केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा, औक़िब डार, रेहान अहमद, डेविड मिलर, पाथुम निसंका, लुंगी एनगिडी, साहिल परख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।
RR का स्क्वाड: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युधवीर सिंह चारक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पूंजा, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, अमन राव, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन। Punjab Kings will meet and Royal Challengers from Bangalore
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























