
IPL 2026: Punjab Kings and Gujarat Titans की टीमों के बीच होगा बडा मुकाबला
चंडीगढ़, 31 मार्च, (विश्व वार्ता) IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आज शाम 7:30 बजे मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादविंदर सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं।
यह ग्राउंड पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है। पंजाब टीम कई दिनों से यहां अपनी प्रैक्टिस कर रही है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंच गई। गुजरात टाइटन्स का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने पहले सीजन में खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन में वह चौथे स्थान पर रही थी। वहीं, पंजाब किंग्स अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है, जो पिछले सीजन में रनर-अप रही थी।
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ने IPL में अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें दोनों टीमों ने तीन-तीन जीते हैं। IPL 2025 में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया। दोनों टीमें एक बार न्यू चंडीगढ़ में आमने-सामने हुई हैं, जहां गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया था। पंजाब और गुजरात के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यदवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर शानदार तरीके से अपने नए अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में भारत के दो मुख्य खिलाड़ी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर मुख्य आकर्षण होंगे। एक ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। Punjab Kings and Gujarat Titans
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























