Punjab News : बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम, इस जिले मे IED बरामद
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता)) 15 अगस्त से पहले से Punjab से बडी खबर सामने आई है जहां पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन babbar khalsa international और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया और Police ने तरनतारन जिले से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। जांच में सामने आया है कि इस आईईडी को आतंकी रिंदा के साथियों तक पहुंचाया जाना था।
इस मामले में तरनतारन के थाना सिरहाली में विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं।