
Punjab हरियाणा में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने इन राज्यों को भी दी चेतावनी
केदारनाथ यात्रा स्थगित
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बरसात का मौसम रहने वाला है। कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर एनसीआर में अभी तक जारी है। दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने का अनुमान है।
पड़ोसी राज्य Punjab, हरियाणा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक-दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई हिस्सों में “तेज से बहुत तेज बारिश” होने की संभावना है।
उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन से मार्ग बाधित होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका प्रभाव चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग से आगे 70 मीटर बह गया। इस कारण केदारनाथ धाम की यात्रा पूरे दिन स्थगित रही।






















