
Punjab Haryana सहित कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज
भीषण गर्मी से मिली निजात
जानें यूपी, पंजाब से हरियाणा तक मौसम का हाल
चंडीगढ़, 4 मई, (विश्ववार्ता) पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है, जिससे जनता को गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह तडक़सार पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में हुई तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
इसी क्रम में मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते तेज बारिश होने व आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 4-5 मई को पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसमें आंधी-तूफान और मध्य से तेज बारिश होने का अनुमात बताया गया है।
उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं. विदर्भ में 3 से 5 मई के दौरान बरसात होने की संभावना है. छ्त्तीसगढ़ में 3 से 4 मई के दौरान आंधी आने और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है.
दिल्ली में 3 और 4 मई के दौरान बादल छाये रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हो सकती है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसा ही मौसम 4 मई को भी दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक देखने को मिल सकता है. 5 मई को भी हल्की बारिश होने के आसार दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में होने के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाओं से भी मौसम सुहाना रहेगा
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















