पूर्वी दिल्ली में दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
कई जगह रूट डायवर्ट
चंडीगढ 20 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान ने बताया कि दशहरे के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात को नियंत्रित करने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुचारू रखी जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























