Punjab-Haryana के विभिन्न हिस्सों में आखिरकार मौसम ने ली करवट
लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Punjab Rain Alert: चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह आखिरकार मौसम ने करवट ली. बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. लोग मौसम के सुहावने मिजाज और बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए देखे गए. हालांकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और दफ्तर व अपने काम पर जाने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किल का सामना भी पड़ा. बारिश के चलते वह तर-बतर हो गए. Punjab haryana Rain Alert
Chandigarh Punjab Haryana Rain Monsoon Entry
बारिश होने से तापमान में आई गिरावट
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल काले बादल अभी छाए रहेंगे. इसी बीच तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी. बता दें कि, बीते मंगलवार को ही मौसम में बदलाव देखा गया था. पंजाब और चंडीगढ़ में बीते कल भी सारा दिन बादल छाए रहे. शाम को गरज-चमक भी हुई थी. लेकिन बारिश नहीं हुई.
Iअगले 2-4 दिन बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने एक दिन पहले मंगलवार (30 जून) को जानकारी दी थी कि अगले 2-4 दिनों के दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बता दें कि गर्मी से परेशान लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाये देख रहे थे और इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब बारिश होगी. गर्मी से दो चार हो रहे लोगों को बारिश का बेसब्री से इन्तजार था.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























